राजकीय फार्मासिस्ट फेडरेशन के अध्यक्ष सुनील यादव ने रविवार को आईपीएन से बाचतीत में कहा, “सातवें वेतन आयोग की रिपोर्ट में फार्मासिस्ट की योग्यता, फार्मेसी प्रैक्टिस रेगुलेशन, ब्रिज कोर्स आदि का संज्ञान नहीं लिया गया। कार्य और दायित्व को भी अल्पतम दिखाते हुए वेतन का रिप्लेसमेंट दिया गया है। इससे देश के फार्मासिस्टों में आक्रोश है। अब देश के सभी विधाओं के फार्मासिस्ट बड़ी संख्या में दिल्ली कूच कर रहे हैं। सोमवार को दिल्ली में बड़े प्रदर्शन की तयारी है।”
dharmpath.com dharmpath