बताया जाता है कि अखिलेश्वर सिंह सिकंदरपुर सीएचसी के बगल में रहने वाले अपने मित्र रिटायर्ड पोस्टमास्टर रमाकांत यादव से मिलने उनके घर आए थे। बातचीत करते समय अचानक दरवाजे पर ही गिर गए।
उनके मित्र ने लोगों की सहायता से उन्हें सीएचसी पर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों का कहना था कि इनकी मृत्यु ठंड लगने से हुई है।
dharmpath.com dharmpath