आत्महत्या करने वाले माकपा नेता की अंत्येष्टि

अगरतला, 28 दिसम्बर (आईएएनएस)। पांच बार विधायक रह चुके मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के बुजुर्ग नेता सुनील कुमार चौधुरी का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उन्होंने रविवार को आत्महत्या कर ली थी। उनके परिवार में उनकी पत्नी, चार बेटियां और एक बेटा हैं।

पुलिस के मुताबिक चौधुरी (85) ने रविवार को सबरूम स्थित अपने घर पर फांसी लगाकर जान दे दी थी।

चौधुरी त्रिपुरा विधानसभा के उपाध्यक्ष की भूमिका भी निभा चुके थे।

दक्षिण त्रिपुरा जिला प्रशासन के एक अफसर ने बताया, “उनका अंतिम संस्कार सबरूम में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया।”

माकपा की तरफ से जारी बयान में बताया गया है कि चौधुरी 25 साल की उम्र में 1953 में वामपंथी पार्टी में शामिल हुए थे। वह 1962 से पांच बार त्रिपुरा विधानसभा के लिए चुने गए। 1993 में वह त्रिपुरा विधानसभा के उपाध्यक्ष बने थे।

चौधुरी ने दक्षिण त्रिपुरा में बांग्लादेश सीमा के पास स्थित सबरूम में माकपा को मजबूत बनाने में खास भूमिका निभाई थी। उन्होंने अपनी जमीन सबरूम में माकपा के संभागीय दफ्तर को बनाने के लिए दान दे दी थी।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493