सिवनी, 28 दिसंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में सोमवार को एलपीजी गैस से भरा टैंकर पलट गया और गैस का रिसाव होने से अफरा-तफरी मच गई। सुरक्षा के मद्देनजर यातायात रोकना पड़ा।
पुलिस नियंत्रण कक्ष के अनुसाार, जबलपुर से नागपुर की ओर जा रहा गैस से भरा टैंकर बडौल थाना क्षेत्र में अनियंत्रित हेाकर पलट गया। इस टैंकर से गैस का रिसाव हुआ, जिसके चलते मार्ग के दोनों ओर से आने वाले वाहनों को रोक दिया गया। वहीं मौके पर बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार टैंकर से हो रहे गैस रिसाव को रोकने के प्रयास जारी हैं, मगर किसी तरह के नुकसान की आशंका नहीं है।
dharmpath.com dharmpath