शेनझेन भूस्खलन : पुलिस ने जिम्मेदार लोगों के खिलाफ उठाए कदम

शेनझेन (चीन), 28 दिसम्बर (आईएएनएस)। शेनझेन पुलिस ने 20 दिसंबर को हुए भूस्खलन के लिए जिम्मेदार कंपनी के कार्यकारी सहित 12 लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए जरूरी कदम उठाए हैं।

उल्लेखनीय है कि हादसे में दर्जनों की संख्या में लोग अभी भी लापता हैं।

पुलिस ने कहा कि वह जांच दल के साथ मिलकर काम करेगी और संदिग्धों की पहचान कर दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करेगी।

इसी बीच, शहर के स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि हादसे में घायल पांच लोगों को सोमवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और घटनास्थल पर किसी तरह की महामारी के फैलने की खबर नहीं है।

पुलिस के मुताबिक, घायल 17 लोगों का रविवार अपराह्न चार बजे तक इलाज चल रहा था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493