बंगाल में विस्फोट, 2 मरे

कोलकाता, 28 दिसंबर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में सोमवार को देसी बम बनाते वक्त उसमें हुए विस्फोट के कारण कम से कम दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

विस्फोट कोलकाता से 320 किलोमीटर दूर सुजापुर में प्लास्टिक के एक गोदाम में हुई।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि वे यहां देसी बम बना रहे थे, जिस दौरान उसमें विस्फोट हो गया। नीलू शेख व फैजुल शेख की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल तीन अन्य को मालदा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।”

इस संबंध में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493