दूसरे सिर्फ बात करते हैं, तृणमूल काम करती है : ममता

कोलकाता, 28 दिसम्बर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी सोमवार को वाम मोर्चा पर जमकर बरसीं। उन्होंने कहा कि दूसरे लोग सिर्फ बात करते हैं, जबकि तृणमूल विकास के काम करती है।

दक्षिण 24 परगना के मथुरापुर में एक समारोह में ममता ने कहा, “कुछ लोग विकास की केवल बातें करते हैं। हम बात नहीं करते, बल्कि करके दिखाते हैं। विकास खुद ही इसकी गवाही देता है। उन्होंने (वाम मोर्चा) इस जिले के लिए कुछ नहीं किया।”

जिले में ‘सबुज साथी’ योजना की शुरुआत करते हुए ममता ने केंद्र सरकार पर राज्य को दिए जाने वाले कोष में कटौती करने का आरोप लगाया।

ममता ने दावा किया कि 2014-15 में पश्चिम बंगाल के विकास की दर 10.48 फीसदी रही, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर यह दर 7.5 फीसदी दर्ज की गई।

उन्होंने कहा कि ‘सबुज साथी’ योजना के तहत सोमवार को 5 हजार साइकिलें बांटी गईं। जनवरी में एक लाख और साइकिलें बांटी जाएंगी।

उन्होंने कहा कि 2016 में विद्यार्थियों में कौशल विकास पर जोर होगा।

ममता ने लोगों से भावनाएं भड़काने वालों से दूर रहने को कहा। उन्होंने कहा, “हमारे राज्य के सौहार्द को नष्ट करने वाले किसी के भी उकसावे में न आएं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493