बिहार में इंजीनियर का शव मिला, गला रेता गया

पटना, 29 दिसम्बर (आईएएनएस)। बिहार में वैशाली जिले में रिलायंस टेलीकॉम कंपनी में कार्यरत एक इंजीनियर का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने मंगलवार को कहा कि इंजीनियर की हत्या हुई है।

पुलिस ने कहा कि अंकित झा का शव सोमवार को बरामद हुआ। उनका गला रेता गया था।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “हमने हत्या की वजह का पता लगाने के लिए मामले की जांच शुरू कर दी है।”

इससे पूर्व 26 दिसम्बर को एक निजी सड़क निर्माण कंपनी में काम करने वाले दो इंजीनियरों की दरभंगा जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

पुलिस ने कहा कि दोनों इंजीनियरों की हत्या में छह संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493