पाकिस्तान : भारतीय उच्चायुक्त ने की नवाज से मुलाकात

इस्लामाबाद, 29 दिसम्बर (आईएएनएस)। पाकिस्तान में भारतीय उच्चायुक्त टी.सी.ए. राघवन ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से मुलाकात की।

वेबसाइट ‘डॉन ऑनलाइन’ के मुताबिक, नवाज और राघवन ने द्विपक्षीय मुद्दों और पाकिस्तान में भारतीय उच्चायोग में राघवन के प्रवास के दौरान उनकी भूमिका पर बातचीत की।

राघवन को जून 2013 में पाकिस्तान में भारतीय उच्चायुक्त नियुक्त किया गया था।

वह 2003 से 2007 के दौरान पाकिस्तान में उप उच्चायुक्त के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं। उन्हें पाकिस्तानी राजनीति का जानकार माना जाता है।

राघवन ने 1982 में भारतीय विदेश सेवा में शामिल होने के बाद पाकिस्तान, ब्रिटेन, भूटान और कुवैत में कई प्रमुख राजनयिक जिम्मेदारियां निभा चुके हैं।

राघवन पाकिस्तान में भारतीय उच्चायुक्त के रूप में अपने कार्यकाल से पहले सिंगापुर में भारतीय उच्चायुक्त रह चुके हैं।

भूटान में भारतीय राजदूत गौतम एच.बंबावाले राघवन के स्थान पर पाकिस्तान में भारत के नए उच्चायुक्त होंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493