सिंगापुर की ‘कार-फ्री संडे’ की योजना

सिंगापुर, 29 दिसंबर (आईएएनएस)। सिंगापुर के अधिकारियों ने अगले साल फरवरी से एक ‘कार-फ्री संडे’ जोन रखने की योजना बनाई है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की मंगलवार को रिपोर्ट के अनुसार, छह महीने की पायलट परियोजना 28 फरवरी से शुरू होगी। इसके तहत प्रत्येक माह के आखिरी रविवार को कुल 4.7 किलोमीटर लंबी सड़कें कारों की आवाजाही के लिए बंद रहेंगी।

शहरी पुनर्विकास प्राधिकरण के एक प्रवक्ता ने कहा कि इस कार-फ्री संडे कार्यक्रम का उद्देश्य ‘सक्रिय जीवनशैली को बढ़ावा देना व शहर में रहने की क्षमता को बढ़ाना’ है।

प्रवक्ता ने कहा, “यह साइकिलों, जॉगिंग व पैदल चलने के लिए फिर से सड़कों पर जगह बनाने व शहर को ज्यादा लोक-अनुकूल एवं मजेदार जगह बनाने का एक तरीका है।”

सिंगापुर में फिलहाल 10 अस्थायी कार-फ्री जोन हैं, जिनमें सर्वाधिक लोकप्रिय जोन ऑर्चर्ड रोड है। यह रोड हर माह के पहले शनिवार को शाम छह से रात 11 बजे तक ट्रैफिक के लिए बंद रहती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493