अखिलेश ने 1000 बेरोजगारों को नियुक्ति पत्र बांटे

आगरा, 29 दिसंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को आगरा में कौशल मिशन के तहत 800 युवक-युवतियों व आईटीआई (औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान) से प्रशिक्षण लेने वाले 200 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के नौजवानों को नौकरी देना सरकार का काम है, इसलिए सरकार हर विभाग में रिक्तियां निकाल रही हैं।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा, “नौकरी देना सरकार की जिम्मेदारी है। हमने प्रदेश में शिक्षामित्रों को सहायक अध्यापक के रूप में समायोजित किया। इसके साथ ही हजारों लोगों को पुलिस में नौकरी दी। सरकार ज्यादा से ज्यादा बेरोजगार लोगों को नौकरी देने का मन बना चुकी है।”

अखिलेश ने कहा, “हमने सभी विभागों में नौकरी निकालने का आदेश दिया है। उप्र में कौशल विकास के तहत भी रोजगार मिलेगा।”

उन्होंने कहा कि उप्र में पूरे देश से अच्छा विकास का काम चल रहा है। हमने एलईडी बांटने में देश के बाकी राज्यों को पीछे छोड़ दिया है। प्रदेश में 70 लाख लैपटॉप बांटकर दिखा दिया। बिना लैपटॉप के डिजिटल इंडिया का सपना कैसे पूरा होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम किसानों के लिए स्किल डेवलपमेंट का कार्यक्रम चला रहे हैं। जब फार्म भरे जाते हैं, तब पता चलता है कि कितने बेरोजगार हैं। 45 लाख महिलाओं को सरकार पेंशन दे रही है। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से उप्र में तरक्की का बड़ा रास्ता निकलेगा।

अखिलेश यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा, “हम देश की सबसे बड़ी एंबुलेंस सेवा चला रहे हैं। सपा ने उप्र में विकास का काम किया है और हर क्षेत्र में किया है और इसीलिए अन्य राज्यों में भी पार्टी का जनाधार बढ़ रहा है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493