भोपाल, 28 दिसंबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मध्य प्रदेश इकाई के संगठनात्मक चुनाव के क्रम में मंगलवार को संसदीय दल से सांसद प्रतिनिधियों और विधायक दल से विधायक प्रतिनिधि की चुनाव प्रक्रिया संपन्न हो गई। सभी प्रतिनिधि निर्विरोध निर्वाचित हो गए।
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और प्रदेश संगठन चुनाव के निर्वाचन अधिकारी अजय प्रताप सिंह ने बताया कि भाजपा संसदीय दल से मेघराज जैन, जर्नादन मिश्रा और राव उदय प्रताप सिंह सांसद प्रदेश प्रतिनिधि चुने गए हैं।
सिंह ने आगे बताया कि विधायक दल से निर्विरोध निर्वाचित प्रदेश प्रतिनिधियों में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, डॉ. नरोत्तम मिश्रा, भारतसिंह कुशवाह, भूपेंद्र सिंह, पुष्पेंद्रनाथ पाठक, राजेंद्र शुक्ल, रामलाल रौतेल, शरद जैन, गौरीशंकर बिसेन, नानाभाऊ माहोड़, रामपाल सिंह, सुरेंद्रनाथ सिंह, देवेंद्र वर्मा, बालकृष्ण पाटीदार, निर्मला भूरिया, पारस जैन और दिलीप सिंह परिहार शमिल हैं।
dharmpath.com dharmpath