नई दिल्ली, 29 दिसंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में आठ जनवरी से आयोजित तीन दिवसीय स्वामी हरिदास तानसेन संगीत नृत्य महोत्सव में संगीत की कई दिग्गज हस्तियां हिस्सा लेंगी। इनमें सितार वादक अनुष्का शंकर से लेकर उस्ताद शुजात खान और हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत के दिग्गज छन्नूलाल मिश्रा शामिल होंगे।

इस आयोजन के मुख्य आकर्षणों में कत्थक नृत्यांगना उमा शर्मा की प्रस्तुति, उस्ताद शुजात खान और अनुष्का शंकर, हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत के दिग्गज छन्नूलाल मिश्रा और बासुरी वादक पं. हरिप्रसाद चौरसिया होंगे।
कई सालों से महोत्सव में लगातार प्रस्तुति दे रहीं उमा शर्मा ने कहा, “स्वामी हरिदास और मियां तानसेन के लिए समर्पित कार्यक्रम का हिस्सा कौन नहीं बनना चाहेगा?”
कार्यक्रम में अजय चक्रवर्ती, अश्विनी भिडे देशपांडे, आशीष खान, विश्वमोहन भट्ट, अमजद अली खान, अमान अली खान और अयान अली खान जैसे कलाकार भी अपनी प्रस्तुतियां देंगे।
1970 के दशक में शुरू हुआ यह समारोह वृंदावन के संत-संगीतकार, कवि स्वामी हरिदास और उनके प्रमुख शिष्य मियां तानसेन – बैजू बावरा के बीच की प्राचीन गुरु-शिष्य परंपरा की स्मृति में आयोजित होता है। भारतीय संगीत सदन और श्रीराम सेंटर फॉर परफार्मिग आर्ट्स द्वारा दिल्ली में यह आयोजन पिछले 13 वर्षों से आयोजित हो रहा है।
इस कार्यक्रम का आयोजन नई दिल्ली में बाराखंभा रोड के शंकर लाल हॉल मॉर्डन स्कूल में आठ जनवरी से 11 जनवरी, 2016 तक होगा।
dharmpath.com dharmpath