डीडीसीए जांच के लिए सुब्रह्मण्यम ने मांगे अधिकारी

नई दिल्ली, 29 दिसम्बर (आईएएनएस)। दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) पर लगे घोटालों के आरोपों की जांच के लिए गठित जांच आयोग के अध्यक्ष पूर्व महाधिवक्ता गोपाल सुब्रमण्यम ने मंगलवार को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल से जांच के लिए अधिकारियों की मांग की है।

सुब्रह्मण्यम ने सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चिट्ठी लिखकर बताया कि उन्होंने डोभाल को जांच आयोग में शामिल करने के लिए योग्य आधिकारियों के नाम सुझाने का अनुरोध किया है।

सुब्रह्मण्यम ने केजरीवाल को लिखी चिट्ठी में कहा है, “मैंने डोभाल से आधिकारिक प्रक्रिया के तहत विशेष जांच दल (एसआईटी) के लिए योग्य अधिकारियों के नाम सुझाने के लिए और जांच में सहयोग देने का अनुरोध किया है।”

सुब्रह्मण्यम ने कहा कि उन्होंने एनएसए को यह देखते हुए चिट्ठी लिखी कि केंद्र सरकार ने खुद दिल्ली सरकार से डीडीसीए में हुई गड़बड़ियों की जांच करवाने के लिए कहा था।

उन्होंने कहा, “इसका आशय है कि केंद्र सरकार इस संबंध में हरसंभव मदद करेगी।”

सुब्रह्मण्यम ने बताया कि उन्हें अच्छे चरित्र वाले, सच्चे, ईमानदार, निष्पक्ष, स्वतंत्र और भेदभाव न करने वाले अधिकारियों की जरूरत है।

दिल्ली सरकार ने डीडीसीए पर लग रहे भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के लिए 21 दिसंबर को सुब्रह्मण्यम की अध्यक्षता में एक जांच आयोग गठित की थी।

सुब्रह्मण्यम ने सोमवार को लिखी चिट्ठी में केजरीवाल को डीडीसीए की निष्पक्ष जांच का आश्वासन भी दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493