राजधानी दिल्ली में धुंध

नई दिल्ली, 30 दिसम्बर (आईएएनएस)। देश की राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह कोहरा रहा। मौसम विभाग के अनुसार, न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने आंशिक रूप से बदली छाने की संभावना जताई है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा कि दिन का अधिकतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने के आसार हैं।

सुबह 8.30 बजे वातावरण में 95 फीसदी आद्र्ता दर्ज की गई।

वहीं, एक दिन पहले मंगलवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 10.6 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493