भोपाल, 30 दिसम्बर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अन्य स्थानों पर बुधवार को मौसम साफ है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान शीतलहर का असर बने रहने की संभावना जताई है।
राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में पिछले 24 घंटों के दौरान मामूली वृद्धि हुई है, जिससे लोगों को ठंड से कुछ हद तक राहत मिली है।
भोपाल का बुधवार को न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री, इंदौर का 13.8 डिग्री, ग्वालियर का 8.9 डिग्री और जबलपुर का 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इससे पहले मंगलवार को राजधानी भोपाल का अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री, इंदौर का 31.4 डिग्री, ग्वालियर का 27.4 डिग्री और जबलपुर का 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath