कश्मीर में सर्द, धुंध भरी सुबह

श्रीनगर, 30 दिसम्बर (आईएएनएस)। कश्मीर घाटी में बुधवार सुबह भी सर्द व धुंध भरी रही। बदलों व सूरज के बीच लुकाछिपी चली, जिस वजह से श्रीनगर को ठंड से कोई राहत नहीं मिली।

स्थानीय मौसम विभाग ने अगले तीन-चार दिनों तक राज्य में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना जताई है।

शुष्क मौसम ने कश्मीर घाटी में ठंड बढ़ा दी है। घाटी में न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदु से कई डिग्री नीचे पहुंच गया है और लोगों को देर तक घरों में दुबके रहने के लिए मजबूर कर दिया है।

श्रीनगर में बुधवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

यहां स्थानीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “श्रीनगर शहर में हल्के कुहासे के बीच आसमान मुख्यतौर पर साफ रहेगा। दिन का अधिकतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने के आसार हैं।”

पर्यटक स्थल गुलमर्ग में बुधवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 7.5 डिग्री और पहलगाम में शून्य से 5.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

राज्य में शुष्क मौसम व रात में आसमान साफ होने की वजह से न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है।

लद्दाख क्षेत्र की थोइसे घाटी में बुधवर को न्यूनतम तापमान शून्य से 17 डिग्री व लेह कस्बे में शून्य से 13.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

लद्दाख क्षेत्र के करगिल कस्बे में न्यूनतम तापमान शून्य से नौ डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

जम्मू शहर में न्यूतनम तापमान 7.2 डिग्री दर्ज किया गया और दिन का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।

मौमस विभाग ने कहा कि जम्मू क्षेत्र की अन्य जगह जैसे कटरा कस्बे में बुधवार को न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री, बटोत में 2.7 डिग्री, उधमपुर में 4.4 डिग्री, कठुआ में 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, बनिहाल में शून्य से 0.3 डिग्री व भदरवाह कस्बे में शून्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493