छग : राजस्व मंत्री से मुलाकात के बाद पटवारियों की हड़ताल समाप्त

पाण्डेय ने उनकी मांगों और समस्याओं पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने के बाद उनकी दो प्रमुख मांगों को 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के पहले पूर्ण करने के निर्देश मौके पर उपस्थित राजस्व सचिव के.आर.पिस्दा को दिए। इस अवसर पर संचालक भू-अभिलेख रमेश शर्मा भी उपस्थित थे।

पटवारियों की जो मांगे पूरी की गयी, उनमें वेतनमान में संशोधन एवं समुचित समयमान-वेतनमान उपलब्ध कराना और पटवारियों के पदीय कर्तव्यों के निर्वहन में हुई त्रुटियों पर सक्षम अधिकारी के पूर्व अनुमति के बिना एफआईआर दर्ज नहीं कराने की मांगें शामिल हैं। पाण्डेय ने संघ की शेष मांगों पर भी विचार करने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर संघ के प्रांताध्यक्ष ठाकुर कमलेश सिंह, महामंत्री विजय सोनी, जिलाध्यक्ष अश्वनी शर्मा, नेत्रराम साहू, वासुदेव भोई, संतोष त्रिपाठी सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ पटवारी संघ अपनी मांगों को लेकर इस महीने की 21 तारीख से हड़ताल पर थे। राजस्व मंत्री पाण्डेय ने हड़ताल अवधि का वेतन नहीं काटने का भी आश्वासन दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493