विक्टोरिया बेकहम की डिजाइनर पोशाक में शादी करेंगी ईवा

लंदन, 31 दिसम्बर (आईएएनएस)। गायिका से फैशन डिजाइनर बनी विक्टोरिया बेकहम अपनी सबसे अजीज दोस्त अभिनेत्री ईवा लोंगोरिया की शादी की पोशाक डिजाइन करेगी।

वेबसाइट ‘मिरर डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, ईवा ने विक्टोरिया (41) से अपनी शादी की पोशाक तैयार करने को कहा था। ईवा अपने मंगेतर जॉश एंटोनियो के साथ अगली गर्मियों में शादी करने जा रही हैं।

एक सूत्र ने बताया, “विक्टोरिया शादी की पोशाक तैयार करने के कारोबार को बढ़ाना चाहती हैं। इसलिए यह उनके लिए सपना सच करने जैसा होगा।”

इससे पहले ईवा (40) अमेरिकी टीवी अभिनेता टाइलर क्रिस्टोफर, फ्रांस के बास्केटबॉल स्टार टोनी पार्कर के साथ भी शादी कर चुकी हैं। दो असफल शादियों के बाद अब वह मेक्सिको के टीवी चैनल के प्रमुख जॉश के साथ 2016 में शादी करने जा रही हैं।

एक सूत्र ने बताया, “ईवा की शादी की तस्वीरें दुनियाभर में देखी जाएंगी, इसलिए यह विक्टोरिया के लिए बेहतरीन मौका भी है। लोग व्यापक स्तर पर उनके काम को देख सकेंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493