श्रीनगर, 31 दिसम्बर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में ठंड का असर गुरुवार को भी बरकरार है। यहां न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
लद्दाख क्षेत्र का लेह कस्बा राज्य का सबसे ठंडा क्षेत्र रहा, जहां गुरुवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 16.3 डिग्री सेल्सियस नीचे, जबकि कारगिल कस्बे में न्यूनतम तापमान शून्य से 14.6 डिग्री सेल्सियस नीच दर्ज किया गया।
स्थानीय मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया, “श्रीनगर में दिन का अधिकतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और जम्मू शहर में दिन का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने के आसार हैं।”
एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि अगले दो या तीन दिनों तक राज्य में मौसम शुष्क बना रहेगा।
अधिकारी ने कहा कि रात में आसमान साफ रहने और शुष्क मौसम के कारण कश्मीर घाटी और लद्दाख क्षेत्र में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज किए जाने की संभावना है।
पिछले कुछ सप्ताहों में राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में तापमान हिमांक बिंदु से नीचे दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अधिकारी ने कहा, “श्रीनगर शहर में न्यूनतम तापमान गुरुवार को शून्य से चार डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। दिन में धूप खिलने के आसार हैं।”
पर्यटक स्थल गुलमर्ग में बुधवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 7.6 डिग्री और पहलगाम में शून्य से 6.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
राज्य में शुष्क मौसम व रात में आसमान साफ होने की वजह से न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है।
जम्मू क्षेत्र के जम्मू शहर में बुधवार का न्यूतनम तापमान 7.2 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि बुधवार रात को न्यूतनम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौमस विभाग ने कहा कि जम्मू क्षेत्र की अन्य जगह जैसे कटरा कस्बे में बुधवार को न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री, बटोत में 4.1 डिग्री, उधमपुर में 0.7 डिग्री, कठुआ में 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, बनिहाल में 3.2 डिग्री व भदरवाह कस्बे में 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath