एएफसी एशियन कप 2023 की मेजबानी की दावेदारी की योजना बना रहा चीन

यह टूर्नामेंट 2023 में जून या जुलाई में होगा और इसमें 30 दिनों तक कुल 51 मैच खेले जाएंगे। इसमें 24 टीमों को छह समूहों में विभाजित किया जाएगा।

प्रत्येक समूहों में शीर्ष स्थान और दूसरे स्थान पर रहने वाली टीमें नॉकआउट स्टेज के लिए क्वालीफाई कर पाएंगी। इसके साथ ही सभी समूहों तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमों में से बेहतरीन चार टीमों को ही नॉकआउट स्टेज में जगह मिलेगी।

सीएफए ने कहा कि वह दावेदारी के मुद्दे पर वह अपने सभी सदस्यों से चर्चा कर रहा है। एफसी एशियन कप 2023 की मेजबानी की दावेदारी के लिए विभिन्न देशों को 20 मार्च, 2016 तक अपने आवेदन देने होंगे।

सीएफए ने 2013 में एएफसी एशियन कप 2019 की मेजबानी के लिए दावेदारी की योजना बनाई थी, लेकिन बाद में इसे छोड़ दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493