संघों को एसबीआई के साथ सहयोगियों के विलय की आशंका

चेन्नई, 31 दिसम्बर (आईएएनएस)। बैंकिंग क्षेत्र के एक प्रमुख कर्मचारी संघ ऑल इंडिया बैंक एम्प्लाईज एसोसिएशन (एआईबीईए) ने यह आशंका जताई है कि भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और इसके पांच सहयोगी बैंकों में समान सेवा शर्ते लागू किया जाना एसबीआई के साथ उसके सहयोगियों के विलय के शुरुआती लक्षण हो सकते हैं। यह बात संघ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कही।

संघ ने गुरुवार को कहा कि वह आठ जनवरी की हड़ताल पर कायम है, क्योंकि एसबीआई के पांच सहयोगी बैंकों के प्रबंधन समान सेवा शर्ते लागू करने पर दृढ़ हैं।

एआईबीईए के महासचिव सीएच वेंकटचलम ने गुरुवार को आईएएनएस से कहा, “हमें लगता है कि एसबीआई और इसके पांच सहयोगी बैंकों में समान सेवा शर्ते विलय का शुरुआती संकेत है।”

पांच सहयोगी बैंकों में शामिल हैं : स्टेट बैंक ऑफ मैसूर, स्टेट बैंक ऑफ पटियाला, स्टेट बैंक ऑफ हैदराबाद, स्टेट बैंक ऑफ बिकानेर एंड जयपुर और स्टेट बैंक ऑफ त्रावणकोर।

आठ जनवरी की हड़ताल के बारे में उन्होंने कहा कि नई दिल्ली में मुख्य श्रम आयुक्त द्वारा बुधवार को कराई गई बैठक असफल रही।

बैंक प्रबंधन ने श्रम आयुक्त की सलाह नहीं मानी, जिसके कारण कर्मचारियों ने नए साल की शुरुआत में ही हड़ताल पर जाने का फैसला कर लिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493