भोपाल, 31 दिसंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती को ‘युवा दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा। इस मौके पर तमाम शिक्षण संस्थाओं में सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयेाजन किया जाएगा।
जनसंपर्क विभाग की ओर से बुधवार को जारी बयान में कहा गया, “विवेकानंद जयंती के अवसर पर सभी शिक्षण संस्थाओं में सामूहिक सूर्य नमस्कार एवं स्वामी विवेकानंद पर केंद्रित प्रेरणादायी शैक्षिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।”
सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन सभी संस्थाओं में एक साथ, एक संकेत पर किया जाएगा। इस आयोजन में कक्षा पांचवीं से 12वीं तक के विद्यार्थी शामिल होंगे। सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का सीधा प्रसारण रेडियो चैनलों एवं विविध भारती पर किया जाएगा।
dharmpath.com dharmpath