हैदराबाद : नववर्ष की पूर्व संध्या पर जगह-जगह प्रतिबंध

हैदराबाद, 31 दिसम्बर (आईएएनएस)। हैदराबाद में पुलिस ने नववर्ष के जश्न के मद्देनजर कई मुख्य मार्गो एवं फ्लाईओवर्स पर यातायात की आवाजाही पर रोक लगा दी है।

शहर की हुसैन सागर झील के आसपास की सभी तीन प्रमुख सड़कों पर गुरुवार रात 10 से देर रात दो बजे तक यातायात की आवाजाही पर रोक रहेगी।

नववर्ष के मद्देनजर चलने वाली सघन निगरानी की वजह से शहर के सभी फ्लाईओवर्स बंद रहेंगे।

हैदराबाद के पुलिस आयुक्त महेंद्र रेड्डी ने कहा कि किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए हरसंभव कदम उठाए जा रहे हैं।

पीवीएनआर एक्सप्रेस-वे और साइबराबाद आयुक्तालय अधिकार क्षेत्र भी यातायात के लिए बंद रहेगा।

साइबराबाद पुलिस आयुक्त सी.वी. आनंद ने कहा कि भीड़भाड़ पर नजर रखने व शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर नजर रखने के लिए विभिन्न जगहों पर जांच नाके बनाए जाएंगे।

पुलिस ने यह भी प्रतिबंध लगाया है कि नववर्ष की सभी पार्टियां रात एक बजे तक खत्म हो जानी चाहिए।

पार्टी आयोजकों को निर्देश दिया गया है कि वे केवल पंजीकृत जोड़ियों को ही पार्टी में प्रवेश करने दें। डीजे का उपयोग व अश्लील डांस का आयोजन भी निषिद्ध है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493