राष्ट्रपति दक्षिणी राज्यों में प्रवास कर लौटे

हैदराबाद, 31 दिसंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी दक्षिण भारत के 14 दिन के दौरे के बाद गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली लौट आए।

तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के राज्यपाल ई.एस.एल नरसिम्हा राव और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव अपने कैबिनेट मंत्रियों और शीर्ष अधिकारियों के साथ यहां राष्ट्रपति को हकीमपेट हवाईअड्डे पर मिलने आए।

मुखर्जी 18 दिसंबर को यहां पहुंचे थे और 14 दिन के दौरे के दौरान वह सिकंदराबाद के राष्ट्रपति के आधिकारिक निवास राष्ट्रपति नीलायम में रहे।

राष्ट्रपति ने बुधवार को राज्यपाल, मुख्यमंत्री, शीर्ष अधिकारियों और अन्य के लिए गणमान्य व्यक्तियों के लिए एक समारोह का आयोजन किया।

नरसिम्हा ने 29 दिसंबर को राष्ट्रपति के सम्मान में रात्रिभोज का आयोजन किया।

मुखर्जी ने 22 और 23 दिसंबर को कर्नाटक के दौरे के दौरान कई कार्यक्रमों में शिरकत की। इसके बाद 25 दिसंबर को उन्होंने आंध्र प्रदेश स्थित तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम के वैदिक विद्यालय का उद्घाटन किया और तिरुमाला मंदिर में पूजा भी की।

यहां अपने दौरे के दौरान उन्होंने ‘मिलिट्री कॉलेज ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड मेकेनिकल इंजीनियरिंग-सिंकदराबाद’ के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए और भारतीय आर्थिक संघ के वार्षिक सम्मेलन का उद्घाटन किया।

आग दुर्घटना के कारण मुखर्जी 27 दिसंबर को तेलंगाना के मुख्यमंत्री द्वारा हैदराबाद में स्थित उनके फार्महाउस पर आयोजित आयुखा चांदी महायज्ञम में शामिल नहीं हो पाए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493