केंद्र ने 2 अधिकारियों का निलंबन वापस लिया

नई दिल्ली, 31 दिसम्बर (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दिल्ली की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार की ओर से किए गए दिल्ली, अंडमान एवं निकोबार द्वीप सिविल सेवा (दानिक्स) के दो अधिकारियों के निलंबन को अवैधानिक घोषित कर इसे रद कर दिया।

यह कदम आप सरकार के 200 वरिष्ठ नौकरशाहों के अपने दो वरिष्ठ सहकर्मियों के निलंबन के विरोध में गुरुवार को छुट्टी पर रहने की वजह से उठाया गया है।

एक साथ बड़ी संख्या में छुट्टी पर जाने का निर्णय दानिक्स अधिकारी संघ के सदस्यों ने लिया था।

दिल्ली की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार ने विशेष सचिव (कारागार) सुभाष चंद्र एवं विशेष सचिव (अभियोजन) यशपाल गर्ग को कथित तौर पर कैबिनेट के फैसले से संबंधित एक फाइल पर हस्ताक्षर करने से इंकार करने पर निलंबित कर दिया।

उधर, दिल्ली के गृहमंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि नौकरशाहों की इस हड़ताल से सरकार के कामकाज पर फर्क नहीं पड़ेगा।

उन्होंने कहा, “दिल्ली सरकार में लाखों लोग काम कर रहे हैं। अगर कुछ लोग छुट्टी पर चले भी जाएं, तो भी कोई फर्क नहीं पड़ेगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493