पासपोर्ट जारी करने में भारत का नंबर तीसरा

अगरतला, 31 दिसम्बर (आईएएनएस)। भारत ने इस साल 1 करोड़ 20 लाख पासपोर्ट जारी किए। इस साल भारत से अधिक पासपोर्ट केवल चीन और अमेरिका में जारी किए गए।

अगरतला, 31 दिसम्बर (आईएएनएस)। भारत ने इस साल 1 करोड़ 20 लाख पासपोर्ट जारी किए। इस साल भारत से अधिक पासपोर्ट केवल चीन और अमेरिका में जारी किए गए।

विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव मुकेश कुमार परदेशी ने बताया, “नागरिकों को पासपोर्ट जारी करने के मामले में भारत तीसरे नंबर पर है। चीन इस मामले में शीर्ष पर है। दूसरे नंबर पर अमेरिका है।”

परदेशी ने कहा, “मौजूदा वित्तीय वर्ष में 1 करोड़ 20 लाख पासपोर्ट या तो जारी किए जा चुके हैं या जारी किए जाने के लिए तैयार हैं। बीते साल (2014-15) यह संख्या एक करोड़ थी। पांच साल पहले ये संख्या महज 16 लाख थी। “

उन्होंने बताया, “हमारा लक्ष्य अगले वित्तीय वर्ष में 20 फीसदी अधिक पासपोर्ट जारी कर दुनिया में पासपोर्ट जारी करने वालों की सूची में कम से कम दूसरे नंबर पर आना है।”

परदेशी मुख्य पासपोर्ट अधिकारी भी हैं। वह मंत्रालय के अन्य अधिकारियों के साथ यहां पासपोर्ट सेवा केंद्र के उद्घाटन समारोह में आए थे। त्रिपुरा के वित्त एवं सूचना मंत्री भानुलाल साहा ने केंद्र का उद्घाटन किया।

परदेशी ने कहा कि जनवरी में अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड में पासपोर्ट सेवा केंद्र खुल जाएंगे। इसके बाद पूर्वोतर की सभी आठ राजधानियों में ये केंद्र हो जाएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493