दिल्ली में गरीबों के बच्चों के नर्सरी दाखिले ऑनलाइन

नई दिल्ली, 31 दिसम्बर (आईएएनएस)। आर्थिक रूप से कमजोर वर्गो (ईडब्ल्यूएस) और वंचित समूह (डीजी) के बच्चों के नर्सरी दाखिलों की प्रक्रिया ऑनलाइन की जाएगी। दिल्ली सरकार ने गुरुवार को इसकी घोषणा की।

नई दिल्ली, 31 दिसम्बर (आईएएनएस)। आर्थिक रूप से कमजोर वर्गो (ईडब्ल्यूएस) और वंचित समूह (डीजी) के बच्चों के नर्सरी दाखिलों की प्रक्रिया ऑनलाइन की जाएगी। दिल्ली सरकार ने गुरुवार को इसकी घोषणा की।

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि लोग दिल्ली सरकार की वेबसाइट पर एक जनवरी से 22 जनवरी के बीच ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि विभिन्न निजी स्कूलों में नर्सरी कक्षाओं के दाखिले की पहली सूची की घोषणा 15 फरवरी को की जाएगी, जो कि कम्प्यूटराइज्ड ड्रॉ के जरिए निकाली जाएगी।

दिल्ली में 1,150 निजी स्कूलों में नर्सरी कक्षाओं में (ईडब्ल्यूएस) और (डीजी) वर्गो की 27,000 सीटें हैं।

सिसोदिया ने कहा, “सरकार ने दाखिले की पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन और केंद्रीकृत कर दिया है। इससे भ्रष्टाचार कम होगा और नर्सरी दाखिला प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी।”

उन्होंने कहा, “हम अपने विधायकों को सरकार के इस कदम के बारे में जागरूकता फैलाने को कहेंगे।”

सिसोदिया ने साथ ही घोषणा की कि दिल्ली दो जनवरी से नौ जनवरी के बीच राष्ट्रीय स्कूल खेलों की मेजबानी करेगा जिसमें 22 खेल वर्गो में देशभर के 15,000 खिलाड़ी छात्र भाग लेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493