रायपुर, 31 दिसंबर (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने जनता को नए कैलेंडर वर्ष ईस्वी सन् 2016 की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई है कि नया वर्ष 2016 देश और राज्य के प्रत्येक नागरिक के लिए मंगलमय होगा और सुख-समृद्धि का पैगाम लेकर आएगा।
उन्होंने नए वर्ष के आगमन के पूर्व यहां जारी शुभकामना संदेश में कहा है कि राज्य और देश ने अनेक चुनौतियों का सामना करते हुए विकास की राह पर विभिन्न क्षेत्रों में कामयाबी के अनेक नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं।
सिंह ने राजधर्म निभाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत को तेजी से विकसित होते एक सशक्त और सक्षम राष्ट्र के रूप में अंतर्राष्ट्रीय जगत में नई पहचान मिली है। छत्तीसगढ़ ने भी इस दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में कई उपलब्धियां हासिल की हैं।
उन्होंने कहा, “मुझे विश्वास है कि नए वर्ष 2016 में छत्तीसगढ़ प्रदेश अपनी तरक्की के रास्ते में शानदार सफलताओं का नया इतिहास रचेगा।”
dharmpath.com dharmpath