दिल्ली में सम-विषम नंबर योजना लागू, अच्छी प्रतिक्रिया से मुख्यमंत्री खुश (लीड-1)

नई दिल्ली, 1 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रदूषण की रोकथाम के लिए दिल्ली सरकार द्वारा बनाई गई सम-विषम नंबर योजना शुक्रवार से लागू हो गई।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सम-विषम नंबर प्लेट के आधार पर सड़कों पर कारों के उतरने से कम ट्रैफिक होने पर खुशी जताते हुए योजना के सफल होने की उम्मीद जताई है।

यह योजना एक जनवरी से 15 जनवरी, 2016 तक प्रभावी रहेगी। इसके बाद ही इस योजना को बढ़ाने या नहीं बढ़ाने पर फैसला लिया जाएगा।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, “यह योजना स्थानीय समयानुसार सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक लागू रहेगी। योजना रविवार को लागू नहीं होगी।”

रिपोर्ट के मुताबिक, कई स्थानों पर स्वयंसेवियों को प्लेकार्ड के साथ दिखाया गया। ये लोग इस नीति के समर्थन में सड़कों पर उतरे हैं।

केजरीवाल ने योजना शुरू होने से पहले ट्वीट कर कहा, “हेलो दिल्ली! सम-विषम योजना के लिए तैयार हो? हम कामयाब होंगे।”

उन्होंने योजना के अमल में आने के कुछ देर इसे मिली प्रतिक्रिया को अच्छा बताया और इस पर खुशी जताई।

नियम के मुताबिक, सम-विषम नंबर के आधार पर ही कारों को सड़कों पर चलने की मंजूरी होगी। इस नियम का उल्लंघन करने वालों पर 2,000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493