मोंटेवीडियो, 1 जनवरी (आईएएनएस)। उरुग्वे के अंतर्राष्ट्रीय फुटबाल खिलाड़ी कार्लोस सानचेज को दक्षिण अमेरिका के सर्वश्रेष्ठ फुटबाल खिलाड़ी का अवार्ड दिया गया है। उन्हें 2015 के रे डे अमेरिका अवार्ड के लिए नामित किया गया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, इस खिताब के लिए हुए चुनाव में स्थानिय पत्रकारों ने सानचेज को 182 वोट दिए।
उरुग्वे के अखबार एल पैरिस के अनुसार सानचेज 1995 के बाद दूसरे ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने यह अवार्ड जीता है। इससे पहले 1995 में एनजो फ्रानसेसकोली को यह खिताब मिल चुका है।
दक्षिण अमेरिका के सर्वश्रेष्ठ फुटबाल खिलाड़ी को रे डे अमेरिका अवॉर्ड दिया जाता है।
सानचेज ने अर्जेटीना के फुटबाल क्लब रिवर प्लेट को छोड़कर मेक्सिको के क्लब रयाडोस डी मोनटेरे से नबंवर में तीन साल का करार किया।
dharmpath.com dharmpath