लंदन, 1 जनवरी (आईएएनएस)। इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) के दो क्लब मैनचेस्टर सिटी और वाटफोर्ड शानिवार को आपस में भिड़ने को तैयार हैं।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, वाटफोर्ड इससे पहले हुए अपने मैच में टॉटेनहम से हार गया था।
वहीं लीग में तीसरे स्थान पर काबिज सिटी पिछले मैच में लिसेस्टर से गोलरहित ड्रॉ के बाद थोड़े आत्मविश्वास में दिख रही है।
मैच से पहले सिटी के कोच मैनुएल पेलेग्रीनी ने कहा, “हम निश्चित ही अच्छी स्थिति में हैं। हालांकि अंक तालिका में सबसे ऊपर होना ही सबसे अच्छी स्थिति होती है, लेकिन यह स्पेशल प्रीमियर लीग है। हम अंकतालिका में पहले स्थान पर काबिज टीम से सिर्फ तीन अंक पीछे हैं। मुझे उम्मीद है कि हम सत्र का दूसरा भाग अच्छे से खत्म करेंगे।”
लीग में नौवें स्थान की टीम वाटफोर्ड के खाते में आठ जीत, पांच ड्रॉ और छह हार दर्ज हैं, तो वहीं सिटी के खाते में 11 जीत, तीन ड्रॉ और पांच हार दर्ज हैं।
dharmpath.com dharmpath