छवि बदलना नहीं चाहतीं डेलनाज

मुंबई, 1 जनवरी (आईएएनएस)। अनोखे और चुलबुले अंदाज के लिए पहचानी जाने वाली अभिनेत्री डेलनाज ईरानी ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि उन्हें अपनी छवि बदलने की जरूरत है।

डेलनाज ने आईएएनएस से कहा, “मुझे गर्व है कि लोग मेरे काम से प्यार करते हैं, इसलिए मैं अपना व्यक्तित्व और छवि बदलने के बारे में नहीं सोचती।”

डेलनाज वर्तमान में सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन चैनल पर कपल-आधारित रियलिटी शो ‘पॉवर कपल’ में अपने पार्टनर पर्सी करकरिया के साथ दिखाई दे रहीं हैं।

अभिनेत्री ने कहा, “उद्योग आपको एक जैसे रूप में देखना चाहती है और मेरा मानना है कि अगर दर्शक आपको किसी खास किरदार में देखना चाहते हैं तो आप उस छवि को तोड़ना क्यों चाहते हैं।”

डेलनाज को ‘कल हो ना हो’, ‘भूतनाथ’, ‘क्या सुपर कूल हैं हम’ जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। उन्होंने ‘बा बहू और बेबी’, ‘क्या हुआ तेरा वादा’ और ‘कहता है दिल जी ले जरा’ जैसे धारावाहिकों में भी अपने बेहतरीन अभिनय की प्रस्तुति दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493