बेंगलुरू, 1 जनवरी (आईएएनएस)। देश के प्रौद्योगिक हब बेंगलुरू में गुरुवार देर रात लोगों ने नए साल का जश्न मनाया।
बेंगलुरू पुलिस आयुक्त मेघारिक गुरुवार रात कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए गश्त पर थे। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, “नए साल का जश्न काफी शांतिपूर्ण रहा और शहर में गुरुवार रात 1.30 बजे तक किसी भी क्षेत्र में कोई भी अप्रिय घटना नहीं हुई।”
शहर में सभी पब, रेस्तरां, होटलों को रात एक बजे तक खोले रखने की स्वीकृति मिल गई थी।
राज्य द्वारा चलित परिवहन सेवाओं मेट्रो और बीएमटीसी ने लोगों के लिए गुरुवार रात दो बजे तक खास सेवा दी।
नए साल की पूर्व संध्या पर करीब 1,000 पुलिसकर्मी, 12 राज्य रिजर्व पुलिस बल, दो त्वरित प्रतिक्रिया दल और अन्य सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए थे।
राज्य में करीब 10 सितारा होटलों में भी नए साल की पार्टियां आयोजित की गई थीं।
dharmpath.com dharmpath