कोलकाता, 1 जनवरी (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने शुक्रवार को राज्य भर में अपना 18वां स्थापना दिवस मनाया।
पार्टी मुख्यालय सहित पूरे राज्य में पार्टी के कार्यालयों पर पार्टी का झंडा फहराया गया।
इस मौके पर पूरे राज्य में तृणमूल नेताओं व कार्यकर्ताओं ने रक्तदान शिविर लगाए, गरीबों को गर्म कपड़े बांटे और अन्य कार्यक्रम आयोजित किए।
पार्टी की अध्यक्ष व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीट किया, “एक जनवरी, 1998 को बंगाल के लोगों ने तृणमूल की शुरुआत की, जिसका मतलब जनसाधारण होता है। आज पार्टी 18 साल की हो चुकी है, जो हमेशा लोगों के साथ, लोगों के लिए और लोगों के द्वारा है।”
यही नहीं, आज के दिन ममता का ट्विटर पर एक साल पूरा हो गया।
उन्होंने कहा, “ट्विटर पर मेरा एक साल पूरा हो गया। ट्विटर व फेसबुक पर आपके साथ डिजिटल सफर का आनंद ले रही हूं। साल 2016 की शुभकामनाएं। खुश और स्वस्थ रहें।”
पार्टी ने कहा, “जन आंदोलन से लेकर बंगाल में लोकतंत्र स्थापित करने तक के संघर्ष में तृणमूल ने हमेशा लोगों की सेवा की। साल 2011 में सत्ता में आने के बाद पार्टी ने राज्य के चहुंमुखी विकास के लिए व्यापक तौर पर कार्य किया।”
dharmpath.com dharmpath