भाजपा की मजबूती के लिए काम करें कार्यकर्ता : शाह

इंदौर, 1 जनवरी (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश में इंदौर के नजदीक राउ में चल रहे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शिविर में हिस्सा लेने आए भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने कार्यकर्ताओं से शुक्रवार को कहा कि वे पार्टी की मजबूती के लिए काम करें।

शाह संघ के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शुक्रवार को इंदौर पहुंचे। विमानतल पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान शाह ने वहां मौजूद लोगों को नए वर्ष की बधाई दी और कहा कि सभी कार्यकर्ता पार्टी को और मजबूत करने के लिए काम करें।

शाह ने वहां उपस्थित कार्यकर्ताओं से कहा, “मैं संघ के शिविर में शामिल होने आया हूं। जब पार्टी के कार्यक्रम में आऊंगा, तब आप लोगों से चर्चा करूंगा। अभी सिर्फ इतना ही कहना चाहता हूं कि आप लोग नए साल में पार्टी को और अधिक मजबूत करने के लिए महेनत करें, ताकि हम सब मां भारती की सेवा कर सकें।”

संघ का इंदौर के राउ में पांच दिवसीय विश्व संघ शिविर चल रहा है। इस शिविर में देश और विदेश के संघ कार्यकर्ता जुटे हैं। इस शिविर में शामिल होने के लिए अमित शाह भी इंदौर पहुंचे। उनकी अगवानी करने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान, भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल, प्रदेश संगठन महामंत्री अरविंद मेनन और महापौर मालिनी गौड़ सहित कई नेता तथा कार्यकर्ता विमानतल पर मौजूद थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493