‘सेल्फी विद साइकिल’ पर 11 हजार का इनाम!

रायपुर नगर निगम में शुक्रवार को महापौर कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में महापौर प्रमोद दुबे ने शहरवासियों को महीने में कम से कम एक दिन अवश्य अपने निजी वाहनों का उपयोग न कर पैदल चलने, साइकिल चलाने और फिर सार्वजनिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग करने की बात कही।

उन्होंने बताया कि आज वातावरण को और अधिक प्रदूषित होने से बचाने की आवश्यकता है। 3 दिसंबर को उन्होंने इस मुहिम की शुरुआत की। इसी कड़ी में अब 3 जनवरी को राजधानी के जयस्तंभ चौक से एक रैली निकाली जाएगी, जो जयस्तंभ चौक, शारदा चौक, आश्रम होते हुए वापस बूढ़ातालाब निगम ऑफिस में संपन्न होगी। वहां रायपुर शहर को प्रदूषण मुक्त करने शपथ ली जाएगी।

महापौर प्रमोद दुबे ने बताया कि 3 दिसंबर, 2015 को जब उन्होंने नो व्हीकल डे मनाया तो हजारों लोगों ने भी उस दिन निजी वाहनों का उपयोग नहीं किया। उस दिन सामान्य दिनों की तुलना में रायपुर शहर की हवा 29 प्रतिशत तक कम प्रदूषित थी। उन्होंने कहा कि अगर एक दिन वाहन न चलाने से प्रदूषण में 29 प्रतिशत तक कमी आ सकती है, तो प्रदूषण मुक्त रायपुर का जो सपना है, उसे पूरा किया जा सकता है।

महापौर ने यह भी बताया कि पहले नो व्हीकल डे (3 दिसंबर) के बाद से रायपुर शहर में साइकिल की दुकानों से लगभग 10 हजार साइकिलों की बिक्री हुई।

दुबे ने महापौर निवास से राजधानी के दुर्गा कॉलेज साइकिल से पहुंचकर दुर्गा कॉलेज के अध्यक्ष शांतनु झा सहित कॉलेज के 150 छात्रों को प्रत्येक माह की 3 तारीख को एक दिन नो व्हीकल डे पर घर से साइकिल पर पढ़ाई करने दुर्गा कॉलेज आने की शपथ पर्यावरण संरक्षण के लिए दिलवाई। शपथ लेने के तुरंत बाद झा सहित कॉलेज के 150 छात्रों ने साइकिल से कॉलेज पहुंचकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493