आप सरकार ने दिल्ली पुलिस को धन्यवाद दिया (लीड-1)

नई दिल्ली, 1 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली सरकार के परिवहन मंत्री गोपाल राय ने शुक्रवार को दिल्ली पुलिस और नागरिक सुरक्षा के स्वयंसेवकों को सम-विषम योजना के प्रथम दिन अच्छा काम करने के लिए धन्यवाद दिया।

नई दिल्ली, 1 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली सरकार के परिवहन मंत्री गोपाल राय ने शुक्रवार को दिल्ली पुलिस और नागरिक सुरक्षा के स्वयंसेवकों को सम-विषम योजना के प्रथम दिन अच्छा काम करने के लिए धन्यवाद दिया।

राय ने कहा कि वह सम पंजीकरण संख्या वाली कारें देख नहीं पाए और राजधानी में इस योजना का उल्लंघन करने वाले कुछ ही लोगों पर जुर्माना लगाया गया।

राय ने कहा कि नियम का उल्लंघन करने वालों की संख्या नगण्य रही।

राय ने कहा, “मैं दिल्ली यातायात पुलिस, नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों और परगनाधिकारियों को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद करना चाहता हूं।”

पूर्व में दिल्ली सरकार और दिल्ली पुलिस के बीच तनाव पैदा हो गया था, क्योंकि पुलिस आयुक्त बी.एस. बस्सी ने स्वयंसेवकों की अतिसक्रियता के खिलाफ चेताया था।

राय ने कहा, “स्वच्छ वायु के लिए हम अपनी कारें छोड़ सकते हैं। लोगों की मानसिकता बदलना मेरा सपना था।”

मंत्री ने कहा, “हम उत्सुकता से सोमवार का इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि हमारी अधिकांश डीटीसी बसें आज कुछ ही यात्रियों को ढो रही हैं। सोमवार को अतिरिक्त भीड़ इन बसों और मेट्रो में ढोई जाएंगी।”

उन्होंने कहा, “आज (शुक्रवार) लोगों ने अपने बच्चों के लिए इस फार्मूले का पालन किया, इसलिए मैं शहर के लोगों से अपील करता हूं कि सोमवार को भी ऐसा ही करें और सम-विषम योजना को सफल बनाएं।”

राय ने भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस से भी अपील की कि उन्हें इस योजना का समर्थन करना चाहिए। उन्होंने कहा, “यह कोई राजनीतिक लड़ाई नहीं है। दिल्ली की जनता ने सम-विषम योजना का समर्थन किया है, इसलिए मैं इसका समर्थन करने के लिए भाजपा और कांग्रेस से अपील करता हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493