राज्यपाल राम नाईक ने 1991 बैच की आईएएस निवेदिता शुक्ला वर्मा को सुपरटाइम वेतनमान रुपये 67000-79000 में कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रोन्नति प्रदान करते हुए वर्तमान तैनाती के विभाग में प्रमुख सचिव के पद पर तैनाती दी है। इसके साथ ही 1991 बैच के कामरान रिजवी और लक्कू वेंक्टेश्वरलू को भी सुपरटाइम वेतनमान रुपये 67000-79000 में कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रोन्नति प्रदान की गई है।
इसके अलावा वर्ष 2000 बैच के 9 आईएएस अधिकारियों को सुपरटाइम वेतन बैंड-4 रुपये 37400-67000, ग्रेड वेतन रुपये 10000 में कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रोन्नति प्रदान करते हुए वर्तमान तैनाती के विभाग में सचिव के पद पर तैनात किया गया है। इनमें अतिम गुप्ता, धनलक्ष्मी के., रणवीर प्रसाद, रमा शंकर, पुष्य पति सक्सेना, दिनेश कुमार सिंह-प्रथम, विजय बहादुर सिंह, मनोज मिश्र और भरत लाल राय हैं।
इसके अलावा इसी बैच के 9 अन्य आईएएस अधिकारियों को भी इसी वेतनमान पर प्रोन्नति दी गई है। इनमें दीपक अग्रवाल, रंजन कुमार, अनुराग यादव, इंद्रवीर सिंह यादव, नीलम अहलावत, सुधीर कुमार दीक्षित, संदीप कुमार शर्मा, अजय कुमार उपाध्याय और मुरली मनोहर लाल हैं।
इसके अलावा वर्ष 14 आईएएस अधिकारियों को सेलेक्शन ग्रेड वेतनमान रूपए 37400-67000, ग्रेड वेतन रुपये 8,700 में उनकी अनुमन्यता की तिथि से उनके वर्तमान पद पर प्रोन्नति प्रदान की गई है। इनमें वर्ष 2002 बैच के हृदय शंकर तिवारी और वर्ष 2003 बैच के मिनिष्ती एस, अमृता सोनी, डॉ. पिंकी जोवेल, रिग्जियन सैम्फिल, दिनेश चंद्र, श्याम नारायण त्रिपाठी, बी. राम शास्त्री, केदार नाथ, यशवंत राव, कनक त्रिपाठी, प्रीति शुक्ला, सत्येंद्र कुमार सिंह और महेंद्र कुमार हैं।
इसके अलावा राज्यपाल ने वर्ष 2007 बैच के सीधी भर्ती के 9 आईएएस अधिकारियों को 1 जनवरी 2016 से कनिष्ठ प्रशासनिक वेतमान रुपये 15,600-39,100 रुपये ग्रेड पे रुपये 7,600 की स्वीकृति प्रदान की गई है। इन अधिकारियों में शीतल वर्मा, आलोक तिवारी, सुहास एलवाई, अभय, चैत्रा वी., नवीन कुमार जीएस, मुथु कुमारस्वामी बी., प्रभु नारायण सिंह और डॉ. आदर्श सिंह हैं।
इसके अलावा राज्यपाल ने वर्ष 2012 बैच के 17 आईएएस अधिकारियों को उनके वेतमान पद पर वेतनमान रुपये 15,600-39100 रुपये ग्रेड पे रुपये 6600 में प्रोन्नति प्रदान की गई है। इन अधिकारियों में रवीश गुप्ता, नेहा प्रकाश, यशु रूस्तगी, डॉ. उज्जवल कुमार, अंकित कुमार अग्रवाल, शर्मा प्रशांत, अमित सिंह बंसल, प्रवीन कुमार लक्षकार, जसजीत कौर, सी. इंदुमती, अरुण कुमार, चंद्र विजय सिंह, संजीव सिंह, अभिषेक सिंह द्वितीय, टी.के. शिबु, ए. दिनेश कुमार तथा डॉ. विभा चहल हैं।
dharmpath.com dharmpath