उप्र : गोवा में प्रतिभा दिखाएंगी थारू बालाएं

जिलाधिकारी खीरी किंजल सिंह ने बताया कि जनपद खीरी में ऐसा पहली बार होने जा रहा है कि थारू जनजाति के लोगों को गोवा में सम्मानित किया जाएगा, उनको अपनी प्रतिभाओं को देश-विदेश से आए गणमान्यांे के सामने प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा।

गोवा में आयोजित होने जा रहे कार्यक्रम में खीरी जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए थारू जनजाति के लोग विभिन्न तरह के स्टॉल भी लगाएंगे। यह कार्यक्रम लगभग 8 दिनों तक चलेगा। इस दौरान थारू कलेंडर भी लांच किया जाएगा। यदि संभव हुआ तो इन लोगों को इसके बाद अप्रैल में पेरिस मंे इंटरनेशनल कार्निवल में भी ले जाया जाएगा। शासन व प्रशासन इनके उत्थान के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493