कश्मीर में शीतलहर, बर्फबारी व बारिश के असार

श्रीनगर, 2 जनवरी (आईएएनएस)। कश्मीर घाटी और लद्दाख क्षेत्र में शनिवार को भी न्यूनतम तापमान शून्य से कई डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। वहीं, मौसम विभाग ने चार और पांच जनवरी को जम्मू एवं कश्मीर में बारिश और बर्फबारी के आसार जताए हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, कारगिल कस्बे में शनिवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 10.0 डिग्री सेल्सियस नीचे, जबकि लेह में शून्य से 9.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, “श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस नीचे, पलगाम में शून्य से 5.3 डिग्री सेल्सियस नीचे, गुलमर्ग में शून्य से 5.8 डिग्री सेल्सियस नीचे और कुपवाड़ा में शून्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।”

जम्मू क्षेत्र के जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि कटरा में 7.5 डिग्री सेल्सियस, बटोत में तीन डिग्री सेल्सियस, बनिहाल में शून्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस नीचे, भदरवाह में शून्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस नीचे और उधमपुर में न्यूनतम तापमान 2.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

स्थानीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “हमें चार और पांच जनवरी को हल्की बारिश् और बर्फबारी होने की उम्मीद है। इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के आसार हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493