पटना, 2 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार में चीन के दो नागरिकों को बिना अनुमति के फोटो खींचने के दौरान गिरफ्तार किया गया। वे बिना वीजा और पासपोर्ट के नेपाल के जरिए भारत में घुसे थे।
पुलिस ने शनिवार को बताया कि दोनों चीनी नागरिकों को पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल से गिरफ्तार किया गया।
सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के सहायक कमांडर सतीश चंद्र गुप्ता ने कहा, “एसएसबी अधिकारियों ने दो चीनी नागरिकों को बिना अनुमति के फोटो खींचते हुए गिरफ्तार किया।”
गुप्ता ने कहा, “हमने इनसे दो मोबाइल फोन और एक कैमरा बरामद किया है।”
आव्रजन अधिकारी एस. एम. शर्मा ने कहा कि प्राथमिक जांच से सामने आया है कि दोनों नागरिक पिछले दो महीनों से भारत-नेपाल के सीमाई इलाकों में घूम रहे थे।
dharmpath.com dharmpath