राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, देश के उत्तरी और पूर्वोत्तर क्षेत्रों में बर्फबारी होगी, जबकि सोमवार और मंगलवार को देश के दक्षिणी क्षेत्रों के कुछ हिस्सों में बारिश की वजह से धुंध छटेगी।
बीजिंग, तिआनजिन, हेबेई, हेनान, शान्डोंग, शांक्सी, अन्हूई, जियांग्शू और सिचुआन में शनिवार को धुंध की वजह से पीले स्तर का अलर्ट जारी किया गया है।
चीन में चार स्तरीय मौसम चेतावनी प्रणाली है, जिसमें सर्वाधिक गंभीर स्तर के लिए लाल, उससे कम के लिए नारंगी, फिर पीली और सबसे कमतर के लिए नीले रंग की चेतावनी प्रणाली है।
लोगों को बाहर रहने के दौरान एहतियाती कदम उठाने के लिए कहा गया है, जबकि श्वास संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोगों को घर के भीतर ही रहने के लिए कहा गया है।
dharmpath.com dharmpath