मनीषा के सर्वाधिक भरोसेमंद दोस्त गुलशन

मुंबई, 2 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री मनीषा कोईराला ने बॉलीवुड के ‘बैड मैन’ गुलशन ग्रोवर के बारे में कहा किवह काफी भरोसेमंद दोस्त हैं। दोनों की दोस्ती पिछले दो दशकों से है।

मनीषा ने शनिवार को ट्विटर पर लिखा, “गुलशन दो दशकों में सबसे भरोसेमंद दोस्त रहे हैं।”

उन्होंने ‘सौदागर’, ‘मिलन’, ‘सनम’, ‘अंगारे’, कारतूस, ‘लज्जा’ जैसी फिल्मों में अपने अभिनय की छाप छोड़ी है।

मनीषा ने अपनी और गुलशन ग्रोवर की एक तस्वीर भी साझा की, जिसमें वे अपने दोस्तों के साथ नए साल का जश्न मनाते नजर आ रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493