उत्तर प्रदेश में घना कोहरा, ठंड बढ़ी

लखनऊ, 3 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ सहित राज्य के अधिकांश इलाकों में रविवार सुबह घना कोहरा रहा, जिससे ठंड में इजाफा हुआ। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में और गिरावट आने एवं कोहरा बढ़ने की संभावना जताई है।

उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में कोहरे का असर दिखाई देगा। कई जगहों पर घना कोहरा रहेगा व कुछ जगहों पर गुनगुनी धूप रहेगी।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने की संभावना है।

राजधानी लखनऊ में रविवार को न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने के आसार हैं।

राजधानी के अलावा वाराणसी में न्यूनतम तापमान चार डिग्री, कानपुर में 5.2 डिग्री, गोरखपुर में छह डिग्री, इलाहाबाद में 6.3 डिग्री और झांसी में 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493