शिवपाल ने कहा, “एबी बर्धन सांप्रदायिकता विरोधी आंदोलन के बड़े नेता और वैचारिक ताकत थे। बर्धन चाहते थे कि समाजवादी और वामपंथी ताकतें मिलकर शोषण विहीन समतामूलक समाजवादी समाज का निर्माण करें। बर्धन को अर्थशास्त्र और कानून की गहरी जानकारी थी, उन्होंने अपने ज्ञान का इस्तेमाल निजी लाभ की बजाय देश को मजबूत करने और वंचित वर्ग के सर्वतोन्मुखी विकास के लिए किया।”
उन्होंने कहा कि बर्धन सपा मुखिया मुलायम सिंह को काफी मानते थे और चाहते थे कि गैर भाजपा-गैर कांग्रेस पक्ष अखिल भारतीय स्तर पर मौजूद हो, जिसकी अगुवाई वह करें।
शिवपाल ने कहा कि बर्धन ऐसे नेता थे, जिन्हें पद और पैसे का मोह कभी नहीं हुआ। उनके अभियानों और आंदोलनों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी उनके बाद के समाजवादियों और वामपंथियों की है। वह अक्सर कहा करते थे कि गुलाम भारत में पैदा हुए, आजाद भारत में बढ़े और समाजवादी भारत में अंतिम सांस लेंगे।
dharmpath.com dharmpath