शीर्ष सर्च इंजन गूगल क्रोम ने एक नया एड-ऑन जारी कर उपयोगकर्ताओं को ट्रंप के जिक्र या उनके फोटो को फिल्टर करने की सुविधा प्रदान की है, ताकि वे ट्रंप मुक्त इंटरनेट का उपयोग कर सकें।
ट्रंप फिल्टर एक्सटेंशन से संबंधित एक विवरण में कहा गया है कि ‘यह ट्रंप की जहरीली उम्मीदवारी से बचने के लिए उपयोग किए जा रहे विषनाशक औषधि का एक हिस्सा है’।
ट्रंप फिल्टर एक्सटेंशन को तीन स्तरों पर सेट किया जा सकता है- माइल्ड (मध्यम), अग्रेसिव (आक्रामक) और विंडिक्टिव (प्रतिशोधपूर्ण)। एक्सटेंशन को चुनते ही यह खुद ब खुद माइल्ड मोड पर सेट हो जाता है, जो वास्तव में काफी असरकारी है। इसे चुनते ही डोनाल्ड ट्रंप के ट्विटर पेज से पूरी तरह छुटकारा पाया जा सकता है। यदि आपने विंडिक्टिव मोड चुन लिया, तो ट्रंप से जुड़े सभी समाचार अपकी सर्च लिस्ट से गायब हो जाएंगे और सीएनएन, गूगल न्यूज के अलावा इनस्टाइल पर भी ट्रंप का जिक्र तक नहीं मिलेगा।
dharmpath.com dharmpath