पटना, 3 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार के रोहतास जिले में रविवार को 300 से अधिक कछुओं की तस्करी में लिप्त तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया।
राजकीय रेलवे पुलिस के एक अधिकारी विनोद कुमार सिंह ने बताया, “हमने 300 से अधिक कछुए जब्त किए हैं और तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। ये महिलाएं सासाराम रेलवे स्टेशन पर एक रेलगाड़ी में दुर्लभ कछुओं की तस्करी में लिप्त एक गिरोह का हिस्सा थीं।”
पुलिस ने बताया कि तीनों महिलाएं उत्तर प्रदेश की हैं। वे इलाहाबाद से कछुओं से भरी सात बोरियां लेकर आईं थीं और इसे पश्चिम बंगाल के आसनसोल में एक व्यक्ति को सौंपने जा रही थीं।
इस दुर्लभ प्रजाति के कछुओं के बाहरी कवच पर अलग तरह के तारे के निशान होते हैं।
भारत में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के तहत कछुए की तस्करी प्रतिबंधित है।
dharmpath.com dharmpath