मामला जनपद जालौन के उरई थाना क्षेत्र का है, जहां उरई निवासी 35 वर्षीय रविंद्र अहिरवार पुत्र रामसेवक पेंटिंग का काम करता है। रविंद्र शराब पीने का आदी था, जिसको लेकर आए दिन उसके परिवार में झगड़ा होता था। पिछले दिनों शराब पीकर जब वह वापस घर आया तो वहां उसका पत्नी से झगड़ा हो गया।
झगड़ा इतना बढ़ गया कि उसने मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। झुलसी अवस्था में उसे उपचार के लिए झांसी मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
वहीं दूसरी ओर झांसी जनपद के थाना प्रेमनगर क्षेत्रांतर्गत नैनागढ़ निवासी रेखा पत्नी रन्दा रविवार सुबह गैस चूल्हे पर खाना पका रही थी। इसी दौरान अचानक उसके कपड़ों में आग लग गई। आग की लपटों में उसे घिरा देख उसका पति वहां पहुंचा और आग को किसी तरह बुझाया।
आग पर जब तक काबू पाया गया, तब तक दोनों आग की चपेट में आ चुके थे। दोनों को झुलसी अवस्था में उपचार के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
dharmpath.com dharmpath