मप्र में कार पुल से टकराई, 4 की मौत

शिवपुरी, 3 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में एक कार अनियंत्रित होकर पुल से जा टकराई, जिससे कार में सवार चार लोगों की मौत हो गई और अन्य पांच घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए ग्वालियर भेजा गया है।

पुलिस नियंत्रण कक्ष के अनुसार, रविवार की दोपहर में झांसी से नीरज जैन का परिवार कार से शिवपुरी आ रहा था। सुरवाया थाना क्षेत्र में कार अनियंत्रित होकर एक पुल से जा टकराई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई व अन्य पांच लोग घायल हो गए।

घायलों का उपचार ग्वालियर के जिला अस्पताल में चल रहा है।

पुलिस के मुताबिक, छोटी कार थी और उसमें नौ लोग सवार थे। कार की रफ्तार तेज होने के कारण वह अचानक अनियंत्रित हो गई और पुल से जा टकराई। हादसे का शिकार बना झांसी का परिवार शिवपुरी में अपने रिश्तेदार के यहां उठावनी (मृत्यु के बाद की रस्म) में शामिल होने जा रहा था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493